Showing posts with label मनोरञ्जन. Show all posts
Showing posts with label मनोरञ्जन. Show all posts

Tuesday, April 21, 2015

मंगलवार का दिन सलमान खान के लिए अहम

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लिये कल (21 अप्रैल) का दिन खासा महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में मंगलवार को कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी।

दरअसल, सलमान पर आरोप है कि 28 सितंबर साल 2002 को अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी से अपने घर बांद्रा लौट रहे थे। रात करीब दो बजे अमेरिकन बेकरी के पास सलमान की तेज रफ्तार गाड़ी ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हुये थे।

अभियोजन पक्ष का दावा है कि हादसे के वक्त सलमान ही गाड़ी चला रहे थे और नशे में थे। हालांकि, सलमान ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उधर, उनके ड्राइवर अशोक सिंह ने कोर्ट में बयान दिया कराया कि वारदात के दिन गाड़ी सलमान नहीं वो खुद ही चला रहे थे।

सलमान पर आरोप :-

हिट एंड रन मामले में अभियोजन पक्ष ने दो दर्जन से अधिक गवाहों को कोर्ट में पेश किया है। उधर, बचाव पक्ष ने केवल एक गवाह ही पेश किया। सलमान का ड्राइवर अशोक सिंह की गवाही खासी अहम है।

बॉलीवुड एक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर को 28 सितम्बर 2002 को बांद्रा में एक बेकरी में घुसा दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गये थे। सलमान पर ‘गैर इरादतन हत्या’ के आरोप लगे हैं। कानून के जानकारों के मुताबिक, ऐसे मामलों में दस वर्ष कैद तक की सजा हो सकती है।

'खून का नमूना सलमान का नहीं'

अभिनेता सलमान के वकील ने घटना के समय नशे में होने के दावे को खारिज कर दिया। दरअसल, अभियोजन पक्ष का आरोप था कि सलमान शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। वकील ने दावा किया कि जांच के लिए भेजे गये खून के नमूने सलमान के थे ही नहीं।

'सलमान ही कार चला रहे थे'

'हिट एंड रन' में बचाव पक्ष का दावा है कि हादसे के वक्त उनका ड्राइवर टोयोटा लैंड कू्रजर चला रहा था। लेकिन, अभियोजन पक्ष का दावा है कि हादसे के वक्त सलमान ही ड्राइविंग सीट पर बैठे थे।

Monday, April 20, 2015

कुत्तों की 21 जोडिय़ां बंधी शादी के बंधन में

शादी के खूबसूरत कपड़ों में सजे दूल्हा-दुल्हन के 21 जोड़े और हर्षोल्लास का माहौल, लेकिन यह सामूहिक विवाहोत्सव इंसानों की नहीं बल्कि पालतू कुत्तों का था। बीजिंग में हुए अपनी तरह के इस पहले विवाह समारोह में कुत्तों की 21 जोडिय़ों की शादी कराई गई।
विवाह में शामिल हुए कई कपल्स अपने मालिकों के साथ बीएमडब्लू और हमर जैसी महंगी कारों में विवाह स्थल पर पहुंचे। सभी जोड़े महंगे और खूबसूरत कपड़ों से सजे थे।
इनमें से एक कुत्ते की मालकिन और इस शादी समारोह की मेहमान मिस ली ने कहा, मैने इससे पहले कई शादियां अटेंड की है पर मैं पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रही पालतू जानवरों की शादी की गवाह बन रही हूं। इन प्यारे पेट्स की शादी होते देखना और इनकी कहानियां सुनना वाकई में शानदार है।
यह समारोह एक ऐप डेवलपमेंट कंपनी और पेट्स के मालिकों ने मिल कर आयोजित किया था। इस ऐप कंपनी के अधिकारी ने बाताया कि यह हमारी पहली कोशिश थी पर आगे भी हम इस तरह के आयोजन करते रहेंगे जिससे पेट्स की सामाजिक जीवन में प्रगति हो। हमारी कोशिश है कि पेट्स के प्रति लोग ज्यादा सद्भाव दिखाएं।
हजार कुत्तों का हत्यारा, मिली ये सजा
बस से पार्क घूमने जाता है पालतू कुत्ता

भारत नाट्यम व कुचीपुड़ी का बिखरा जादू

जागरण संवाददाता, कटक : कटक कला विकास केंद्र में आयोजित कटक महोत्सव की छठी शाम भारत नाट्यम एवं कुचीपुड़ी नृत्य का जादू छाया रहा। हैदराबाद की राइसालूथर ने भारत नाट्यम पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहले आइटम के तौर पर राइसा ने राधा कृष्ण के नृत्य को बहुत ही अनोखे अंदाज में पेश किया। इसके बाद दूसरे आइटम के तौर पर पदम ने दाता पी गणपति नृत्य पेश किया। बाद में अमेरिका से आई प्रिया नारायण ने भारत नाट्यम पेश किया। प्रिया ने पहले आइटम में मा दुर्गा के आह्वान कर मा अंबा आनंदमयी गीत पर भारत नाट्यम पेश कर माहौल में चार चाद लगा दिए। बाद में दिल्ली से आई नृत्य शिल्पी साबणी मणि ने कुचीपुड़ी नृत्य पेश किया। साबणी कुचीपुड़ी में रपथ पेश कर एक अनोखा अहसास दिया दर्शकों को। थाल के ऊपर खड़ा होकर नृत्य शिल्पी के नृत्य प्रदशर्न को दर्शकों को खूब सराहा। इस नृत्य के दौरान साबणी ने तरंगम भी पेश किया। इसके अलावा कोलकाता के खुशकुमारी, मुंबई के लता राजेश, बंगलोर के कयाल लीजी, जान्हवी आर. तिरपिलया व एसपी विजय कुमार आदि ने भारत नाट्यम पेश किया। वहीं मध्य प्रदेश सेआए आकाश गोंतीवार ने हिंदुस्तानी संगीत पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अंत में सुजाता महापात्र की दो शिष्य सोनाली मिश्र और सौम्य घोष ने ओडिशी पेश कर दर्शकों का खूब मनोरजंन किया।

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism