Showing posts with label मोबाईल. Show all posts
Showing posts with label मोबाईल. Show all posts

Monday, April 20, 2015

यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएंगे एंड्रायड फोंस

गूगल ने हाल ही में यूएसबी टाइप-सी क्रोमबुक पिक्सल 2015 लांच किया था और उसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को भी फ्यूचर पोर्ट के रूप में दिखाया गया था। क्रोमबुक और नया एपल मैकबुक पहले ऐसे डिवाइसेज हैं जो नये पोर्ट को सपोर्ट करते हैं।
क्रोमबुक पिक्सल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बाद अब गूगल अपने फ्यूचर के एंड्रायड डिवाइसेज में इसी पोर्ट के सपोर्ट का इशारा दे रहा है जो माइक्रो-यूएसबी पोर्ट की जगह लेगा।
यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर न केवल यूएसबी 3.1 से मैच होने वाला उच्च कोटि का डाटा ट्रांसफर स्पीड मुहैया कराएगा बल्कि रिवर्सिबल प्लग भी उपलब्ध करेगा जो सही पोर्ट में प्लग लगाने के आपके कीमती समय को भी बर्बाद होने से बचाएगा।
नये क्रोमबुक पिक्सल में यूएसबी टाइप-सी के काम की कार्यशीलता को दिखाने के लिए गूगल के एडम रोड्रिग्ज ने एक वीडियो में कहा है, ‘हम जल्द ही भविष्य में एंड्रायड व क्रोमबुक में यूएसबी टाइप-सी की विशेषताएं देख सकेंगे।‘
एपल का नया मैकबुक भी ऐसा ही यूएसबी पोर्ट का उपयोग कर रहा है जो क्रोमबुक पिक्सल के साथ आया है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जल्द ही कॉमन कनेक्टर बन जाएगा। इस वर्ष के खत्म होने से पहले ही ज्यादातर डिवाइसेज में टाइप-सी पोर्ट होगा।

फ्री वाई-फाई के लिए ‘आप’ मांग रही आपका सुझाव

अपने बड़े चुनावी वादों में से एक दिल्ली में ‘मुफ्त वाई-फाई’ को लागू करने के लिए आप सरकार 10 सवालों के सेट के साथ आया है जिसमें पब्लिक के सुझाव मांगे जा रहे हैं।
आप सरकार की सलाहकार समिति, दिल्ली डायलॉग कमिशन (डीडीसी) जिसके हेड मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, ने ट्विटर पर 10 सवालों का सेट तैयार किया है जिसमें पब्लिक के सुझाव मांगे जा रहे हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के साथ पहले राउंड के विचार विमर्श के बाद डीडीसी ने ये 10 सवाल तैयार किए हैं।
प्रत्येक सवालों के लिए डीडीसी सुझाव, विचार व सिफारिशें ddc.delhi@gov.in पर इमेल और व्हाट्सएप हेल्पलाइन +919643327265 के जरिए निमंत्रित कर रही है। प्रत्येक सवाल का रेस्पांस 200 शब्दों में होना चाहिए।

बस टच करने से ही अनलॉक हो जाएगा आपका फोन

गूगल एंड्रायड के स्मार्ट लॉक में नया फीचर जोड़ने जा रहा है जो आपको अपने फोन को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड के झंझट से निजात दिलाएगा। गूगल अभी नये स्मार्ट लॉक मोड फीचर ‘ऑन-बॉडी डिटेक्शन’ पर काम कर रहा है। यह फीचर फोन के एक्सेलरोमीटर का उपयोग करता है जिससे डिवाइस यूजर के टच या मूवमेंट का पता बता सकता है। जब डिवाइस किसी तरह के टच या मूवमेंट को ट्रेस नहीं करेगा ऑटोमैटिक ही लॉक हो जाएगा। यदि आप इसे अनलॉक करते हैं तो यह तब तक दोबारा लॉक नहीं होगा जब तक आप इसे पकड़े रहेंगे या जेब में रखेंगे और जैसे ही आप इसे नीचे रखते हैं यह तुरंत ही लॉक हो जाएगा।
इसका फायदा यह होगा कि जब कहीं आप अपना फोन रख भूल जाते हैं तो यह लॉक हो जाएगा जिससे आपका डाटा कोई एक्सेस नहीं कर सकेगा। यहां यह स्पष्ट है कि इसे अनलॉक यूजर ही कर सकता है।
हालांकि यदि आप किसी और के हाथ में अनलॉक कर अपना फोन देंगे तो यह इसी मोड में रहेगा यानि अनलॉक ही रहेगा। इसका मतलब यह फीचर यूजर के विशेष टच को नहीं पहचान सकता है इसलिए सावधानी की भी जरूरत है। यह केवल यह जानता है कि इसे जेब में रखा गया, या किसी ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ है।
यह फीचर एंड्रायड 5.0.1 पर चलने वाले नेक्सस 4 पर देखा गया था पर अब यह काफी सारे डिवाइसेज पर मौजूद है जिसमें ज्यादा नेक्सस सीरीज के डिवाइस हैं। यह फीचर एंड्रायड 5.1 से नहीं जुड़ा है लेकिन इस फीचर के लिए डिवाइस पर 5.0 होना जरूरी है।

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism