What's Latest and Fresh in?
ONLINE INDIA

Wednesday, April 29, 2015

हैरतअंगेज: जब घास के बजाय मांस खाने लगी गाय!

गाय अगर घास खाने के बजाय अगर मांस खाने लगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा! जी हां यह सच है। कीनिया में एक किसान की गाय ने घास-फूस छोड़कर बाड़े में खड़ी भेड़ों को खाना शुरू कर दिया है।

अंग्रेजी वेसबाइट दी टेलिग्राफ के मुताबिक, यह घटना कीनिया के दक्षिण-पश्चिमी नाकुरू काउंटी में रहने वाले किसान चार्ल्स मेमबोलियो के घर की है। उसके बाड़े में रहने वाली गाय उसके ही भेड़ों का मारकर खा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाय भेड़ की सींग मार-मारकर हत्या कर देती है और फिर उसे खा जाती है। गाय के व्यवहार में इस तरह का बदलाव आने से पहले मेमबोलियो उसे खाना-पानी देता था, लेकिन उसने वह नहीं खाया और भेड़ों को मारकर खाने लगी।

इस घटना के बाद गाय के भोजन की मात्रा बढ़ा दी, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। इस गाय द्वारा भेड़ों को मारकर खाने के पीछे का सही कारण तो पता नहीं चल पाया, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऎसा असाधारण परिस्थितियों में होता है। ये वो परिस्थति होती है जब भोजन में पोषण की कमी हो। एक स्थानीय कृषि अधिकारी के मुताबिक कीनिया के इस इलाके में हाल ही सूखे का मौसम खत्म हुआ है और इसकी वजह से ज्यादातर जानवरों में हरी घास से मिलने वाले पोषक तत्वों की कमी हो गई है।

यहां बता दें कि 2007 में भारत के पश्चिम बंगाल में भी एक बछड़े द्वारा मुर्गियों को खाने की बात सामने आई थी।

कंप्यूटर की-बोर्ड के इन 12 कीज का यूज जानते हैं आप?

शशि भूषण, नई दिल्ली (22 अप्रैल):कंप्यूटर की-बोर्ड की सबसे ऊपरी लाइन में मौजूद Key की पूरी लाइन देखकर क्या आप भी कनफ्यूजन में रहते हैं कि इनका यूज क्या है? आपको बता दें किF1 से लेकर F12 तक की ये 12 कीज बड़े काम की हैं। इन कीज को 'फंक्शन की' कहते हैं। इनकी मदद से आप कंप्यूटर पर तेजी से काम कर सकते हैं।
जानिए, इन 12 कीज का यूज:

F1
- कंप्यूटर को स्विच ऑन करते ही यह की दबा देंगे तो कंप्यूटर का सेटअप (CMOS) खुल जाएगा, जिसमें सेन्सिटिव कंप्यूटर सेटिंग्स को देखा या बदला जा सकता है।
- अगर आपने विंडोज़ खोल लिया है, तो इस की को दबाने पर विंडोज हेल्प एंड सपोर्ट डायलॉग खुलेगा, जिसमें सामान्य समस्याओं के समाधान दिखाए गए हैं।
- अगर आप इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजर में काम कर रहे हैं, तो यह की दबाने पर इस ब्राउजर का हेल्प पेज खुलेगा।
- क्रोम ब्राउजर में यही की दबाने पर गूगल क्रोम का हेल्प सेंटर खुल जाएगा।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कंट्रोल+F1 दबाने पर सॉफ्टवेयर फुल स्क्रीन मोड में चला जाएगा। फिर से दबाने पर दोबारा सामान्य हो जाएगा।

F2
- विंडोज में किसी फाइल, आइकन या फोल्डर पर क्लिक करने के बाद F2 दबाने पर उसे फौरन रीनेम किया जा सकता है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कंट्रोल+F2 दबाने से प्रिंट प्रिव्यू पेज खुलेगा, जो दिखाता है कि आपका डॉक्युमेंट प्रिंट होने पर कैसा दिखेगा।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Alt+Control+F2 को दबाने पर फाइल ओपन डायलॉग बॉक्स खुल जाता है।

F3
- विंडोज में F3 दबाने से सर्च बॉक्स खुल जाता है, जिसका इस्तेमाल फाइलों या फोल्डरों को खोजने के लिए कर सकते हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Shift+F3 दबाने पर अंग्रेजी का सलेक्ट किया हुआ मैटर अपर केस या लोअर केस में बदला जा सकता है।
- माइक्रोसॉफ्ट डॉस या कमांड प्रॉम्प्ट विंडो में F3 दबाने पर पहले टाइप की गई कमांड दोबारा टाइप हो जाती है।

F4
- विंडोज एक्सप्लोरर (कंप्यूटर, माइ कंप्यूटर वगैरह) में इसे दबाने पर अड्रेस बार खुल जाती है। इंटरनेट एक्सप्लोरर में भी वेबसाइट का पता डालने के लिए अड्रेस बार खुलती है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में यह कुंजी दबाने पर वही काम रिपीट हो जाएगा, जो आपने अभी-अभी किया था। अगर आपने कोई शब्द टाइप किया है, तो वह दोबारा टाइप हो जाएगा। टेबल बनाई है, तो एक और टेबल बन जाएगी। अगर कोई टेक्स्ट बोल्ड किया है तो वह फिर से सामान्य और फिर से बोल्ड हो जाएगा।
- Alt+F4 को दबाने पर वह सॉफ्टवेयर बंद हो जाएगा जो अभी खुला हुआ है।
- Control+F4 दबाने पर किसी सॉफ्टवेयर के भीतर खुली कई विंडोज में से मौजूदा विंडो बंद हो जाएगी। जैसे इंटरनेट एक्सप्लोरर में खुले कई टैब में से एक टैब बंद हो जाएगा या फिर वर्ड में खुले कई दस्तावेजों में से एक बंद हो जाएगा।

F5
- यह रिफ्रेश की के तौर पर काम करता है। विंडोज में कोई फोल्डर कॉपी होने के बाद दिखाई नहीं दे रहा, तो इसे दबाइए, दिखने लगेगा। इंटरनेट ब्राउजरों में दिख रहे वेब पेजों को रिफ्रेश या रिलोड करने के लिए यह बहुत इस्तेमाल होता है।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इसे दबाने पर Find and replace डायलॉग खुल जाता है।
- पावरपॉइंट में F5 दबाने पर स्लाइड शो चालू हो जाता है।
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में Shift+F5 दबाने पर Find and Replace सुविधा खुलती है।
- फोटोशॉप में इसे दबाने पर कई तरह के ब्रश सामने आ जाते हैं, जिनमें से अपनी पसंद का ब्रश चुना जा सकता है।

F6
- इसे दबाने पर विंडोज टास्कबार में खुले फोल्डरों की सामग्री दिखने लगती है।
- इंटरनेट ब्राउजर में इसे दबाने पर करसर अड्रेस बार में चला जाता है और आप फौरन वेब अड्रेस टाइप कर सकते हैं।
- अगर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कई डॉक्युमेंट खुले हैं, तो उन्हें एक-एक कर देखने के लिए Control+Shift+F6 का प्रयोग कर सकते हैं।

F7
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कोई दस्तावेज टाइप करने के बाद अगर F7 दबाएंगे, तो उसकी स्पेलिंग चेक होनी शुरू हो जाएगी।
- इंटरनेट एक्सप्लोरर में इसे दबाने पर कैरट ब्राउजिंग सुविधा शुरू हो जाती है, जिसका इस्तेमाल कीबोर्ड के जरिए वेब पेजों पर टेक्स्ट सलेक्ट करने, आगे-पीछे जाने आदि के लिए किया जा सकता है।

F8
- अगर कंप्यूटर को स्टार्ट करते समय इसे दबा देंगे, तो ऑपरेटिंग सिस्टम को खोलने के लिए उपलब्ध कई मोड दिखाई देंगे, जिनमें सेफ मोड और कमांड प्रॉम्प्ट भी शामिल हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Alt+F8 दबाने पर मैक्रो तैयार करने की सुविधा शुरू हो जाती है, जिसके जरिए बार-बार किए जाने वाले कामों को करने के लिए छोटे-छोटे स्थायी निर्देश रेकॉर्ड किए जा सकते हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट को सिलेक्ट करने के लिए F8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

F9
- माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ईमेल पाने-भेजने (सेंड-रिसीव) के लिए इसका इस्तेमाल करें।
- क्वार्क एक्सप्रेस में इसे दबाने पर मेजरमेंट टूलबार खुल जाता है।
- कुछ लैपटॉप में इसे दबाकर स्क्रीन की चमक (ब्राइटनेस) को कंट्रोल किया जा सकता है।

F10
- किसी सॉफ्टवेयर में काम करते हुए इस कुंजी को दबाने पर मेन्यू बार सक्रिय हो जाता है, जैसे आपने वहां क्लिक किया हो।
- Shift+F10 को एक साथ दबाने का ठीक वैसा असर होता है, जैसा माउस के राइट क्लिक का। किसी आइकन, फाइल या इंटरनेट एक्स्प्लोरर में किसी लिंक पर इन कुंजियों को दबाकर देखिए, कॉन्टेक्स्ट मेनू खुल जाएगा।
- Control+F10 का इस्तेमाल माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विंडो का आकार घटाने-बढ़ाने (मिनिमाइज- मैक्सिमाइज) करने के लिए किया जा सकता है।

F11
- इंटरनेट एक्सप्लोरर, क्रोम आदि ब्राउजरों में फुल स्क्रीन को सक्रिय-निष्क्रिय करने के लिए इसे आजमाएं।
- Alt+F11 को दबाने पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सॉफ्टवेयरों में विजुअल बेसिक कोड विंडो खुल जाती है, जिसका इस्तेमाल एक्सपर्ट यूजर करते हैं।

F12
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इसे दबाने पर Save As.. डायलॉग बॉक्स खुलता है।
- Shift+F12 से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का डॉक्युमेंट सेव हो जाता है।
- Control+Shift+F12 से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में खुला डॉक्युमेंट प्रिंट हो जाता है।

अर्थ डे' को समर्पित गूगल का डू़डल

बुधवार को अर्थ डे अर्थात पृथ्वी दिवस है। इस दिन ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने के लिए दुनिया भर में रात आठ से नौ बजे तक बिजली रख कर अर्थ ऑवर मनाया जाता है। इस दिन की महत्ता को समझते हुए सर्च इंजन गूगल ने अपने होम पेज पर एक प्यारा सा डूडल बनाया। दुनिया के करीब 184 देशों में इस सन्देश को आगे ले जाने के लिए काम होता है। अर्थ डे एक सालाना आयोजन है, जो हर साल दुनियाभर में 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

वैसे 22 अप्रैल का पृथ्वी से सीधे-सीधे कोई लेना-देना नहीं है। 1969 में सान्ता बारबरा (कैलिफोर्निया) में बड़े पैमाने पर बिखरे तेल से आक्रोशित विद्यार्थियों को देखकर अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेलसन के दिमाग में इस आक्रोश को पर्यावरणीय सरोकारों की तरफ मोड़ देने का ख्याल आया।

नेलसन, विसकोंसिन से अमेरिकी सीनेटर थे। उन्होंने इसे देश को पर्यावरण हेतु शिक्षित करने के मौके के रूप में लिया। उन्होंने इस विचार को मीडिया के सामने रखा। अमेरिकी कांग्रेस के पीटर मेकेडलस्की ने उनके साथ कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की। डेनिस हैयस को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया।

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने छह वर्णो यानी 'जी', 'ओ', 'ओ', 'जी', 'एल', व 'ई' को पूरी तरह पर्यावरण के रंगों में रंग दिया। गूगल ने अपने दूसरे 'ओ' के स्थान पर नीले गृह यानी पृथ्वी को दर्शाया। यही नहीं उसे अपनी धुरी पर लगातार घूमते भी दिखाया। इसके अलावा गूगल के बाकी वर्णो में अंतरिक्ष, वनस्पतियों व अन्य वन्य जीव-जंतुओं को उकेरा।

ऑडी का कमाल, पानी से डीजल बनाने में मिली सफलता!

जर्मनी की कार बनाने वाली चर्चित कंपनी ऑडी ने पानी से ही डीजल बनाने में सफलता हासिल कर ली है। कंपनी ने इस डीजल को ऑडी ई-डीजल नाम दिया है। इसे गाड़ियों में फ्यूल के रूप में काम में लिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Audi E-Diesel में सल्फर और ऐयरोमेटिक हाइड्रोकार्बन जैसे तत्व भी नहीं होते, जिससें यह पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचने वाला।

ऑडी ने ई-डीजल को बनाने का काम जर्मनी के ड्रेस्डेन स्थित अपने प्लांट में शुरू किया है। इस प्लांट में लिक्विड ईधन बनाने के लिए ग्रीन पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें पानी, हवा और कार्बन डाई ऑक्साइड शामिल है।

कैसे बन रहा है ई डीजल
-पानी को एक टैंक में गर्म कर उसे भाप में बदल दिया जाता है। इससे वह हाईड्रोजन और ऑक्सीजन के रूप में अलग हो जाता है।

-इसके बाद 2 फेज होते हैं, जिनमें हाइड्रोजन को कार्बन डाई ऑक्साइड के एक गर्म टैंक में से होकर गुजारा जाता है। इससे निकलने वाला पदार्थ लिक्विड के रूप में सामने आता है, जिसे अलग से एक दूसरे टैंक में इकट्ठा किया जाता है। इसे ब्लू क्रूड कहा जाता है।

-ब्लू क्रूड को पेट्रोल पंप में डाल दिया जाता है, जिसे कार के ईधन के रूप में काम में लिया जाता है।

-इस ई-डीजल को धरती से निकलने वाले डीजल में भी मिलाकर काम में लिया जा सकता है।

मलबे से जीवन ढूंढने में लगे हैं इनसान के 'सबसे वफ़ादार दोस्त'

भूकंप से बुरी तरह प्रभावित नेपाल में बचाव के काम में इनसान के सबसे 'वफ़ादार माने जाने वाले दोस्त' भी पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उन प्रशिक्षित कुत्तों की जिन्हें भारत, फ्रांस और स्पेन से विशेष तौर पर बचाव कार्य में लगाया गया है। इन कुत्तों को मलबे के नीचे दबे हुए जीवित लोगों को ढूंढ निकालने में महारत हासिल है।



भारत से एनडीआरएफ की टीमों के साथ खास तौर पर इस तरह के प्रशिक्षित कुत्तों को भी नेपाल लाया गया है।

फ्रांस और स्पेन से 15 लोगों की टीम छह प्रशिक्षित कुत्तों के साथ बचाव कार्य के लिए नेपाल पहुंची है।

गोल्डन रिट्राइवर और जर्मन शेपर्ड नस्ल के इन कुत्तों को मलबे के पास ले जाया जाता है तो इनकी सक्रियता तब देखते बनती है जब इन्हें किसी जीवित व्यक्ति के फंसे होने का आभास होता है।

इन कुत्तों को विमान पर लंबी हवाई यात्रा के दौरान लाते समय विशेष ध्यान बरता जाता है। इन्हें खास तौर पर बनाए गए सुविधाजनक केबिन्स में लाया जाता है जिससे लंबी हवाई यात्रा का इन पर असर ना पड़े।

पशुपतिनाथ को किसने बचाया? क्लिक कर शेयर करें अपनी राय

एक ओर भूकंप के झटकों ने लगभग आधे नेपाल को तबाह कर दिया। हजारों लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुये हैं। लेकिन भगवान भोले के पशुपतिनाथ मंदिर पर आंच तक नहीं आई। ठीक उसी तरह जैसे साल 2013 में आई बाढ़ केदरनाथ मंदिर का बाल भी बाका नहीं कर पाई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि...

Monday, April 27, 2015

कोलकाता: वाटर पार्क में महिलाओं के चेंजिंग रूम

कोलकाता के सबसे बड़े वाटर पार्क ‘एक्वाटिका’ में महिलाओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगे होने के मामले में प्रबंधक समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को इस वॉटर पार्क में फॉरेंसिक एक्सपर्ट दौरा करेंगे.
दक्षिणी चौबीस परगना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिन्हा ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार रात की गईं. इससे पहले दिन में वाटर पार्क आने वाली और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने वाली कुछ महिलाओं ने इस बारे में शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि चेंजिंग रूम और पार्क के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया, 'रविवार को मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया और कोर्ट ने इन्हें सोमवार से चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. छह बाउंसर और एक अन्य कर्मचारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.'


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाउंसर पर महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप हैं. वहीं, गिरफ्तार किया गया कर्मचारी कथि‍त रूप से चेंजिंग रूम में कैमरों को इंस्टॉल करने में शामिल था.

एक्वाटिका के सीईओ मंशु टंडन ने बताया, 'पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हम यह बताना चाहते हैं कि जैसा कि कहा जा रहा है किसी तरह से भी निजता का उल्लंघन नहीं किया गया है, क्योंकि सीसीटीवी महिलाओं के चेंजिंग रूम में नहीं लगे थे.'

उन्होंने कहा कि पार्क में महिलाओं और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग लॉकर्स और अलग-अलग चेंजिंग रूम हैं. हालांकि पार्क के अधिकारियों ने पुरुषों के लिए बने लॉकर्स और चेंजिंग रूम को बदलकर महिलाओं के लिए कर दिया था, क्योंकि महिलाओं के चेंजिंग रूम और लॉकर्स रूम में रेनोवेशन का काम चल रहा है.

उन्होंने बताया कि पुरुषों के लिए बने लॉकर्स रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे थे और जब इस रूम को महिलाओं के लिए तय कर दिया गया तब भी ये कैमरे चलते रहे, क्योंकि कर्मचारी इन्हें बंद करना भूल गए थे.

टंडन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा, लेकिन जब यह बात सामने आई तो इसे बंद कर दिया गया. यह घटना, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा गोवा के फैब इंडिया शोरूम के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की शिकायत किए जाने की घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है.

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism