Monday, April 20, 2015

आइफोन 6 के सुरक्षा के लिए उपयोग में लाएं टेंपर्ड ग्‍लास

नई दिल्ली। आइफोंस को सबसे सुंदर और आकर्षक डिजायन वाला फोन माना जाता है। हालांकि काफी सारे आइफोन यूजर्स के लिए इसका दूसरा पहलू भी है। यह खूबसूरती कीमत से आती है, विशेष तौर पर नये आइफोन 6 के साथ तो यही है, जिसके स्क्रीन साइड से काफी पतले हैं।
अधिकांश एंड्रायड व विंडोज फोंस की तरह आइफोन 6 में भी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास की तरह प्रोटेक्टिव कवर ग्लास नहीं है। यदि रिपोर्ट्स की मानें तो एपल आइफोन पर सफायर ग्लास लेयर चाहता था, लेकिन यह हो नहीं पाया। हां, एपल ने ‘आयन रीइन्फोर्स’ ग्लास जरूर ऑफर किया।
लेकिन आइफोन के लिए टेंपर्ड ग्लास कवर का प्रयोग उचित है।
स्टैंडर्ड प्लास्टिक स्क्रैच गार्ड के बदले आपको आपके स्क्रीन पर ग्लास का पतला लेयर इंस्टॉल मिलेगा। इससे यदि आपका फोन गिरता है तो स्क्रीन से पहले यह टेंपर्ड ग्लास का कवर टूटेगा। वैसे भी एपल स्क्रीन बदलने नहीं जा राह है हां, इसके बदले और पैसे लेकर आपके डैमेज फोन को नये वाले से जरूर बदल देगा।
क्योंकि आइफोन 6 का स्क्रीन पतला होता है, टेंपर्ड ग्लास इसके किनारों को नहीं बचा सकता। इसके लिए आपके एक केस की जरूरत पड़ेगी।
यदि आप इन दोनों एसेसरीज को लेते हैं तब आपका आइफोन काफी सुरक्षित है। लेकिन यह सुरक्षा कवच तब काम नहीं करेगा यदि आप इसे बस में से फेंकते हैं या फिर पांच मंजिली इमारत से। लेकिन यदि यह गलती से यदि ऑफिस टेबल से गिर जाता है तो आपका स्क्रीन कभी नहीं टूटेगा।

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 comments:

Post a Comment

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism