Monday, April 20, 2015

पढ़ने के शौकीन हैं तो अमेजन इंडिया लाया है उपहार...

पढ़ने का शौक रखते हैं आप... कई बार बेहतरीन किताबें बस महंगी होने के कारण मन मार कर छोड़ देते हैं। पर ऑनलाइन रिटेलर अमेजन इंडिया एक बेहतरीन उपहार लेकर आया है। 100 से ज्यादा किंडल इबुक्स के लिए अमेजन ने 24 से 13 अप्रैल तक 70 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है। साथ ही ऑनलाइन रिटेलर ने किंडल स्टोर पर लोकल क्रेडिट कार्ड्स का उपयोग करने वालों के लिए अतिरिक्त पेमेंट ऑप्शन, डेबिट कार्ड्स, नेट बेंकिंग और अमेजन.इन गिफ्ट कार्ड्स की भी घोषणा की है।
24 मार्च से शुरू हो रहे इस प्लान के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ अच्छे लेखकों की किताबें, क्लासिक, बेस्ट सेलर लिस्ट की किताबें, नॉन फिक्शन, बेस्ट-सेलिंग अंतर्राष्ट्रीय लेखकों की किताबें मिल जाएंगी।
रिटेलर ने बताया, ‘खरीदने के लिए 3 मिलियन से ज्यादा इ-बुक्स उपलब्ध तो हैं ही साथ ही, किंडल डिवाइसेज पर या टैबलेट्स, आइपैड और आइफोन, पीसी, मैक और एंड्रायड स्मार्टफोंस पर उपलब्ध मुफ्त किंडल रीडिंग एप्स से 25,000 फ्री क्लासिक्स करे कस्टमर्स डाउनलोड कर पढ़ने का आनंद ले सकते हैं।

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 comments:

Post a Comment

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism