खारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं नहीं मिलता है।[5] पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी दिये गये हैं।[6] यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.[7]
१ जनवरी २००९ के आधिकारिक अनुमान के अनुसार, बुकारेस्ट की जनसंख्या १९,४४,३६७ है।[2] शहरी क्षेत्र बुकारेस्ट प्रॉपर की सीमाओं से कहीं आगे है, जिसकी जनसंक्या २० लाख के लगभग है।[3][8] मुख्य शहर के शहरी क्षेत्र को घेरे हुए उपग्रह कस्बों सहित बुकारेस्ट महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २१.५ लाख है।[4] एक अनाधिकारिक सूत्र के अनुसा ये जनसंख्या ३० लाख से अधिक है।[9] बुकारेस्ट यूरोपियाई संघ में जनसंख्यानुसा छठा सबसे बड़ा शहर है।[10] आर्थिक दृष्टि से बुकारेस्ट देश का सबसे समृद्ध शहर है[11] और पूर्वी यूरोप के प्रधान औद्योगिक तथा यातायात केन्द्रों में से एक है। शहर में बड़े स्तर पर शैक्षिक सुविधाएं, सांस्कृतिक केन्द्र, सम्मेलन और वार्ता केन्द्र, खरीददारी बाजार और मनोरंजन क्षेत्र हैं। मुख्य शहर को रोमान्या नगरपालिका (म्युनिसिपुल बुकारेस्ती Municipiul București) देखती है और इसका दर्जा एक काउन्टी जैसा ही है। इसे फिर ६ उपभागों – सेक्टरों में बांटा हुआ है।

About
Tags
Popular
0 comments:
Post a Comment