Monday, April 20, 2015

24 घंटों में ऑनलाइन किराना सामान डिलीवर करेगी अमेजॉन इंडिया

अमेजॉन इंडिया ने अब ग्राहकों को रोजाना जल्द से जल्द जरूरत का सामान पहुंचाने के उद्देश्य से बेंगलुरू में किराना नाउ नामक सर्विस लांच की है, यानि अमेजॉन ने अब किराना सामान भी ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल पर भेजी गई एक स्टेटमेंट में अमेजॉन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है -“हम लगातार भारतीयों के शॉपिंग और बेचने के तरीके से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा विजन है कि भारतीय कस्टमर किसी भी वक्त, किसी भी जगह और सस्ते दामों पर हर वह चीज़ ऑनलाइन खरीद सकें, जो वे खरीदना चाहते हैं और आसानी से उसकी डिलिवरी भी पाएं। इसके साथ ही हम चाहते है कि भारत के कई छोटे और मध्यम तबके के बिजनेस को सशक्त किया जा सके। किराना नाउ ऐसी ही कोशिशों की तरफ हमारा पहला कदम है।
कहीं आपके ई-मेल ट्रेक तो नहीं हो रहे
इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, “इस सर्विस के साथ हम चाहते हैं कि हमारे उपभोक्ताओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दुकानों की आसान ऐक्सेस मिल सके। यानी दुकानें उनसे सिर्फ एक क्लिक दूर हों। साथ ही किराना स्टोर्स को भी टूल और टेक्नॉलजी दी जा सकें ताकि डिजिटल इकॉनमी में उनका विकास हो।“
अमेजॉन इस सर्विस को पाइलट प्रॉजेक्ट मान रही है। यह सर्विस सिर्फ मोबाइल के जरिये उपलब्ध होगी। अमेजॉन की कोशिश है कि किराना नाउ के जरिये 2-4 घंटों में सामान डिलीवर किया जा सकें। अमेजॉन पर दूसरे सेलर्स की तरह इन विक्रेताओं की भी लिस्ट मौजूद होगी।
अमेरिका में अमेजॉन पहले से ही अमेजॉन फ्रेश नाम से ऐसी सर्विस चला रहा है। साथ ही उसने अमेजॉन एलिमेंट्सनाम से अपना एक प्राइवेट लेबल ब्रैंड भी शुरू कर दिया है। अब ये देखना खासा दिलचस्प होगा कि भारतीय ग्राहकों को किराना नाउ कितना आकर्षित कर पाती हैं।

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 comments:

Post a Comment

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism