Monday, April 20, 2015

कहीं आपके ई-मेल ट्रैक तो नहीं हो रहें

अगर कोई आपकी साइबर गतिविधियों पर नजर रखे, और आपको खबर भी न हो तो ? ये ख्याल ही आपके दिल और दिमाग को झकझोर देगा। आपको इस बात का अहसास भी नहीं होगा कि अब आपके ई-मेल्स को ट्रैक कर कोई भी यह पता लगा सकता है कि आप कहां हैं और क्या क्लिक कर रहे हैं।
जॉब तलाश रहे लोगों, ऐडवर्टाइजर्स और पब्लिक रिलेशन्स में काम कर रहे लोगों के लिए जीमेल ट्रैकिंग सर्विस ‘बनानाटैग’ के एक विडियो ऐड में कहा गया है, 'आपके कॉन्टैक्ट्स को ईमेल पहले जैसे ही दिखेंगे, लेकिन आपको पता चल जाएगा कि कब, कहां और कैसे आपका कॉन्टैक्ट आपका मेसेज खोल रहा है।'
खुशकिस्मती ये है कि इस तरह के टूल्स से निपटने के लिए ‘अग्ली ई-मेल’ नाम का एक टूल आया है, जो आपको बताता है कि कब आपका जीमेल ट्रैक हो रहा है। यह ईमेल पर आपके क्लिक करने से पहले ही काम करना शुरू कर देता है।
जब अग्ली ईमेल को इन्स्टॉल किया जाता है, तो एक छोटा आंख जैसा सिम्बल आपके उन ईमेल्स के बगल में बन जाता है जिन्हें बनानाटैग, स्ट्रीक या येसवेयर से ट्रैक किया जा रहा है।


ऐसे करें इंस्टॉल
अग्ली ई-मेल को इंस्टॉल करना आसान है। पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल कर रहे हैं।
उसके बाद क्रोम वेब स्टोर में अग्ली ईमेल ढूंढें और ऐड टु क्रोम बटन पर क्लिक करें। बस एप तैयार है।
आपके जीमेल इनबॉक्स में आने वाले सभी मेल्स पर ट्रैकिंग टूल्स की नजर से चेक किया जाएगा। अग्ली ई-मेल की टीम का दावा है कि वे और ई-मेल ट्रैकिंग सर्विसेज को अपनी लिस्ट में शामिल कर रही है।
हाल ही में अग्ली ई-मेल प्रॉडक्ट हंट में नजर आया है। अगर आप इस काम के लिए किसी ऐसी ही पुरानी सर्विस को यूज करना चाहते हैं, तो पिक्सल ब्लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 comments:

Post a Comment

© 2013 ONLINE INDIA. All rights resevered. Designed by Templateism